कौन था उम्र में बड़ा वो ‘दोस्त’ जिससे दिल की हर बात कर लेते थे APJ Abdul Kalam!
15 Oct 2026, 02:11 PM

कौन था उम्र में बड़ा वो ‘दोस्त’ जिससे दिल की हर बात कर लेते थे APJ Abdul Kalam!

News Patrika
@newspatrika
APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पिता ने जब रामेश्वरम और धनुषकोडी के बीच नाव चलाने का फैसला लिया, तब कलाम साहब को कोई ऐसा मिला, जिससे वह अपने मन की हर बात कर सकते थे। उम्र में बड़ा, लेकिन किसी हमउम्र की तरह उन्हें सुनने वाला- अहमद जलालुद्दीन। अब्दुल कलाम का बचपन रामेश्वरम में बीता। समुद्र की लहरों का शोर, पुल से गुजरती ट्रेन, आसमान में मंडराते पक्षी और हवा में घुली नमक की महक, उनके जीवन का अहम हिस्सा थे। यहां मौजूद लगभग हर घर का समुद्र से कोई न कोई नाता था। कलाम साहब के परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं थी। इसलिए उनके पिता ने रामेश्वरम और धनुषकोडी के बीच नाव चलाने का फैसला लिया। हालांकि, नाव खरीदने के लिए ढेर सारे पैसों की जरूरत थी, जो उनके पास नहीं थे। वो कहते हैं, आवश्यकता, आविष्कार की जननी होती है, अब्दुल कलाम के पिता ने इस कहावत को सही साबित किया। नाव बनाने की तैयारी शुरू हुई, ये वो पहला आविष्कार था जिसके कलाम साहब गवाह बने। 
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation