22 Sep 2026, 09:06 PM
‘अपराधी की जाति’ वाले बयान पर रूडी बोले- तेजस्वी कभी-कभी ठीक बात बोल लेते हैं, आगे भी समझदारी दिखाएं
Patrika
@patrika
Rajiv Pratap Rudy on Tejashwi Yadav: जमुई में एक नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी और मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद, बिहार में आरोपी की जाति को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी की इस बात पर कि ‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती,’ रूडी ने कहा कि तेजस्वी कभी-कभी बहुत ठीक बात कह देते हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह समझदारी से बोलते रहना चाहिए और सरकार के एक्शन की सराहना करनी चाहिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)