एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
29 Oct 2026, 11:13 PM

एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

ABP News
@abpnews

AI कंपनी Anthropic ने Claude Duet नाम का नया ऐप पेश किया है. यह सिर्फ सवालों के जवाब देने की जगह यूजर के लिए बैकग्राउंड में काम करने और जरूरत पड़ने पर उससे संपर्क करने के लिए बनाया गया है. इसकी एक खास बात यह है कि यह यूजर के मौजूदा Claude अकाउंट की मेमोरी, स्किल्स और कनेक्टेड ऐप्स को भी अपने साथ लाता है, हालांकि यह अभी शुरुआती रिसर्च प्रीव्यू में है और इसके कई फीचर्स की टेस्टिंग जारी है. तो आइए जानते हैं कि Claude Duet क्या है और कैसे काम करता है.

क्या है Claude Duet और कैसे करता है काम?

Claude Duet को एक ऐसे AI एजेंट के तौर पर तैयार किया गया है, जो अलग-अलग कनेक्टेड ऐप्स और सर्विसेज के बीच काम कर सकता है. सामान्य चैटबॉट की तरह हर बार यूजर के सवाल का इंतजार करने के बजाय यह समय-समय पर जानकारी चेक कर सकता है. अगर उसे कोई ऐसी चीज मिलती है, जिस पर यूजर का ध्यान जाना चाहिए, तो वह इसकी जानकारी दे सकता है. यूजर यह भी तय कर सकते हैं कि उन्हें किस तरह के अपडेट चाहिए और कितनी बार नोटिफिकेशन मिलें.

जरूरी कामों से पहले लेगा यूजर की मंजूरी

Claude Duet हर काम अपने आप पूरा नहीं करेगा. मैसेज भेजने, पेमेंट करने, डॉक्यूमेंट पर साइन करने या किसी चीज को डिलीट करने जैसे जरूरी कामों से पहले यह यूजर की मंजूरी लेगा, हालांकि सिक्योरिटी के लिए कुछ कामों पर रोक है. यूजर की  परमिशन मिलने पर भी यह सिक्योरिटीज की ट्रेडिंग या एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता है.

6,000 से ज्यादा कनेक्टर्स का सपोर्ट

Claude Duet में Claude Marketplace के 6,000 से ज्यादा कनेक्टर्स और प्लगइन्स का सपोर्ट दिया गया है. इनके जरिए यह कम्युनिकेशन, अकाउंटिंग, हायरिंग, सेल्स, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट और ऑनलाइन रिटेल जैसे क्षेत्रों से जुड़े टूल्स के साथ काम कर सकता है. यह बिजनेस के लिए सामान खरीदने में भी मदद कर सकता है. इसमें Link डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन स्टोर पर Shopify के Shop Pay चेकआउट का सपोर्ट है. आगे यूजर की परमिशन से 1Password में सेव लॉगिन जानकारी के जरिए वेबसाइटों पर साइन-इन करने की सुविधा भी जोड़ने की योजना है.

यह भी पढ़ें - Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट

पुराने Claude अकाउंट का डेटा भी आएगा साथ

इस ऐप में यूजर के मौजूदा Claude अकाउंट की मेमोरी, स्किल्स और कनेक्टेड ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे नए सिरे से सेटअप करने की जरूरत कम होती है. Claude Duet अपने वर्चुअल मशीन और ब्राउजर पर काम करता है, इसलिए यूजर के कंप्यूटर या फोन बंद होने पर भी बैकग्राउंड में टास्क जारी रह सकते हैं.

किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

Anthropic ने Claude Duet के रिसर्च प्रीव्यू के लिए वेटलिस्ट शुरू की है. फिलहाल अमेरिका में Claude Pro और Max सब्सक्राइबर्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. एक्सेस मिलने पर यूजर्स को ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी. अभी यह मेन Claude ऐप से अलग है. कंपनी के मुताबिक, यह कभी-कभी बातचीत को गलत समझ सकता है. Anthropic यूजर्स के फीडबैक से इसे बेहतर बना रही है. इसके बैकग्राउंड टास्क भी Claude प्लान की यूज लिमिट में गिने जाएंगे और बड़े कामों में ज्यादा लिमिट खर्च हो सकती है.

यह भी पढ़ें - iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation