अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर सियासी घमासान, RJD बोली- कुख्यात गैंगों के दम पर सत्ता में आए थे नीतीश
17 Oct 2026, 12:06 PM

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर सियासी घमासान, RJD बोली- कुख्यात गैंगों के दम पर सत्ता में आए थे नीतीश

News Patrika
@newspatrika
Anant Singh Controversy: पटना स्नातक विधान परिषद (MLC) चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के लिए प्रचार करते हुए अनंत सिंह ने दावा किया कि अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में जब वे नीतीश कुमार के साथ जुड़े थे, तब उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई दी कि उनका मतलब यह था कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान उनके नौ साथियों की हत्या कर दी गई थी, क्योंकि वे नीतीश कुमार का समर्थन करते थे। इस पर राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने नीतीश कुमार और जदयू पर निशाना साधा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation