Madhya Pradesh
13 Nov 2026, 12:45 PM
डाकुओं के साथ रहते थे अमिताभ बच्चन के ससुर, चंबल के बीहड़ों में बिताया कठिन जीवन
News Patrika
@newspatrika
Amitabh Bachchan : बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जया बच्चन ने अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी करीब 95 साल की हैं। वे भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती हैं। अमिताभ के ससुर तरुण कुमार भादुड़ी पेशे से पत्रकार और लेखक थे। उनका 1996 में देहांत हो गया था। खास बात यह है कि तरुण कुमार भादुड़ी कई दिनों तक चंबल के डाकुओं के साथ रहे थे। उन्होंने डकैतों के साथ बीहड़ों में कठिन जीवन गुजारा। बाद में चंबल के बारे में एक किताब भी लिखी थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)