अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
Uttar Pradesh 13 Oct 2026, 01:09 PM

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल  का एक वीडियो सामने आने के बाद सफाई व्यवस्था और मरीजों की स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक महिला सफाईकर्मी फर्श पर पोछा लगाने के बाद उसी पोछे से मरीज के लेटने वाले बेड की सफाई करती दिखाई दे रही है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने बनाया है. जिसके बाद मरीज और तीमारदारों में खासा नाराजगी है और इसे मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कहा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस

फर्श के पोछे से बेड हो रहे साफ

मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड की स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में यदि फर्श की सफाई में इस्तेमाल किए गए पोछे से ही मरीजों के बेड को साफ किया जा रहा है, तो संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. बताया जाता है कि ओम साई हॉस्पिटल में डॉ. एसएन सिंह और डॉ. मनीषा सिंह मरीजों का इलाज करते हैं.

यहां महिला एवं पुरुष मरीजों के उपचार के साथ प्रसव भी कराया जाता है. प्रसव के बाद नवजात शिशुओं को भी मां के साथ वार्ड में रखा जाता है. ऐसे में अस्पताल की साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था का महत्व और बढ़ जाता है. निजी अस्पतालों में मरीज बेहतर इलाज और स्वच्छ वातावरण की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं. इसके लिए परिजन अक्सर अच्छी-खासी रकम भी खर्च करते हैं. ऐसे में यदि अस्पताल में सफाई के मानकों की अनदेखी होती है, तो मरीजों और उनके तीमारदारों का भरोसा प्रभावित होना स्वाभाविक है.

स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में जब अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ओम साई हॉस्पिटल उनके कार्यालय में पंजीकृत है. उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग की जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं. सवाल यह है कि यदि अस्पताल में स्वच्छता संबंधी मानकों की अनदेखी की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? क्या विभाग केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी करेगा या नियमों के अनुसार ठोस कदम भी उठाएगा?मरीजों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है, ताकि अस्पतालों में स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का जोखिम न रहे.

यह भी पढ़ें: 20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation