18 Sep 2026, 03:45 PM
अलवर मेयर चुनाव: निर्दलीय रिंकल गर्ग ने वापस लिया नाम, अब भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
Patrika
@patrika
अलवर नगर निगम मेयर चुनाव में नाम वापसी के बाद अब मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रह गया है। भाजपा ने वार्ड 7 की पार्षद सुमनलता अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से वार्ड 39 की पार्षद कमलेश शर्मा मैदान में हैं। निर्दलीय रिंकल गर्ग के नामांकन वापस लेने के बाद अब दोनों प्रमुख दलों के बीच सीधा मुकाबला होगा। 21 सितंबर को मतदान के जरिए मेयर का चुनाव होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पार्षदों को एकजुट रखने और समर्थन जुटाने में जुटे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)