‘अलर्ट इंडिया’ के लिए जेमी लीवर की बड़ी पहल! शो की कमाई से होगा गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज
27 Sep 2026, 12:30 PM

‘अलर्ट इंडिया’ के लिए जेमी लीवर की बड़ी पहल! शो की कमाई से होगा गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज

Patrika
@patrika
Comedian And Actor Jamie Lever: मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और टैलेंटेड आर्टिस्ट जेमी लीवर (Jamie Lever) मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। यूके से मार्केटिंग कम्युनिकेशंस में मास्टर्स कर चुकीं जेमी सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह क्लासिकल म्यूजिक में भी ट्रेंड हैं। अब जेमी आने वाली 16 अक्टूबर को मुंबई के नेहरू सेंटर में अपना फेमस ट्रेडमार्क ‘द जेमी लीवर शो’ पेश करने जा रही हैं। यह शो ‘अलर्ट इंडिया’ (ALERT-India) संस्था के लिए एक चैरिटी इवेंट होगा। जिससे होने वाली सारी कमाई कुष्ठ रोग, टीबी और HIV जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजो के इलाज के लिए दी जाएगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation