'अपनों के साथ वक्त बिताएं...', दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल
08 Nov 2026, 09:12 PM

'अपनों के साथ वक्त बिताएं...', दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल

ABP News
@abpnews

दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधम के साथ मनाया जा रह है. बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं और फैंस को दिवाली की शुभकामनांए भी दे रहे हैं. कई सेलब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को दिवाली की शुभकामनांए दीं, जबकि अब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी इस मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनों के साथ वक्त बिताने के लिए कहा.

अक्षय कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनांए

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 22 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो घर में लक्ष्मी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. हाथ में पूजा की थाली लिए हुए अक्षय कुमार देवी-देवताओं की आरती उतार रहे हैं. वीडियो में उनके साथ उनके बेटे आरव कुमार सहित परिवार के और कई करीबी लोग भी दिखाई दे रहे हैं. दिवाली पूजा के दौरान अक्षय कुमार पीले रंग के कुर्ते में नजर आए.

Diwali khushiyaan baantne, apno ke saath waqt bitaane aur zindagi ki chhoti-chhoti khushiyon ko manaane ka tyohar hai. Yeh pyaara sa tyohar har ghar mein khushiyaan, achhi sehat aur sukh-samriddhi lekar aaye. Aap sabhi ko aur aapke parivaar ko meri aur mere parivaar ki taraf se Deepawali ki hardik shubhkaamnaayein. ❤️🪔

— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 8, 2026

अक्षय कुमार ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दिवाली का त्योहार खुशिया बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मनाने का है. आपके लिए ये त्योहार घर में सुख समृद्धि और खुशियां लेकर आए. आपको और आपके पूरे परिवार को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

हाल ही में 'हैवान' में नजर आए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड सुपरस्टार की पिछली रिलीज फिल्म 'हैवान' थी. सितंबर में रिलीज हुई इस मूवी में उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी लीड रोल में थे. हालांकि प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफि पर औंधे मुंह गिर गई थी. फिलहाल अक्षय और सैफ की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है.

अब 'गोलमाल 5' में दिखेंगे

अक्षय कुमार अब अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के पांचवे पार्ट यानी 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे. ये मूवी 8 जनवरी 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय निगेटिव रोल में हैं. इसका हिस्सा अजय देवगन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाला खेमू, अरशद वारसी, पार्थ सिद्धपुरा, नवीन सिंह, रेहान कटरावाले आदि भी हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation