'यूपी वो खोना नहीं चाहते हैं...', अखिलेश ने बताई परिसीमन बिल लाने की वजह
Uttar Pradesh 28 Nov 2026, 09:48 PM

'यूपी वो खोना नहीं चाहते हैं...', अखिलेश ने बताई परिसीमन बिल लाने की वजह

ABP News
@abpnews

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़ते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का चुनाव वो हार रहे हैं. GEN Z और युवाओं के आंदोलन, जो नौकरी और रोजगार की मांग कर रहे हैं, उनसे ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन का मुद्दा लेकर आ रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा, "बहुत साधारण सी बात है. यूपी वो खोना नहीं चाहते हैं और यूपी वो हार रहे हैं. अभी तक उनका कोई नैरेटिव सेट नहीं हुआ. जब कमल मुरझा गया तो क्या नारा दे रहे हैं? राधे राधे कमल खिला दे. भाई ये कमल मुरझा गया. उन्होंने खुद महसूस कर लिया ना कि कमल मुरझा गया. तो जिस पार्टी का कमल मुरझा गया हो उससे क्या उम्मीद करोगे आप?"

KGMU रैगिंग मामले में एक्शन, MBBS के 38 छात्र तीन महीने के लिए सस्पेंड

महिला आरक्षण के पक्ष में समाजवादी पार्टी

सपा प्रमुख ने कहा, "परिसीमन भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी. महिला आरक्षण को लेकर के समाजवादी पार्टी को नाराजगी नहीं है. समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है. महिलाओं के पक्ष में आरक्षण हो लेकिन PDA की महिलाएं ना छूट जाएं. महिला आरक्षण जो पास हो चुका है.

लोकसभा के क्या क्या क्षेत्र होगा, क्या सीमाएं होंगी- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि "33% सीटें बढ़ाने के बहाने.. आप 50% सीटें बढ़ा रहे हो और वो सीटें जिसकी आपने सीमाएं पहले ही तय कर रखी हैं. लोकसभा के क्या क्या क्षेत्र होगा, क्या सीमाएं होंगी?" अखिलेश यादव ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी का कैसे भरोसा करेंगे, जो देश की सीमाओं को नहीं सुरक्षित कर पा रहे हैं. वो सीमाएं बदल लें लोकसभा की.."

अखिलेश यादव ने कहा, "जब GEN Z नाराज़ है, किसान नाराज़ है, व्यापारी नाराज़ है, अमेरिका आप पर टैरिफ के बाद टैरिफ लगा रहा है. चीन आपका बाजार अपने सामान से भर दे रहा है. आपके कई बड़े फैसलों के उदाहरण हमारे सामने हैं. मसलन, नोटबंदी से आखिर अर्थव्यवस्था को क्या फायदा हुआ? बैंकें डूब गईं. अठारह लाख करोड़ आपको बट्टे खाते में पैसा डालना पड़ गया.

'50 विधानसभा सीटों पर सिमटेगी सपा', अखिलेश पर जमकर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation