अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
Uttar Pradesh 26 Oct 2026, 06:53 PM

अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?

ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग को एक सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में धांधली रोकने के लिए वोट को आधार कार्ड और बायोमेट्रिक से लिंक किया जाना चाहिए. बूथ स्तर पर इसके इक्विपमेंट भी दिए जाना चाहिए.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनकी जांच में एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग जिलों और कई बूथों पर बड़ी संख्या में दर्ज मिले है. ये बाते होने पार्टी मुख्यालय में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को ज्वाइनिंग करवाने के दौरान कही.

सोमवार को लखनऊ में पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, दारा सिंह प्रजापति समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ली. अखिलेश ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है और अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इन नेताओं के सपा में शामिल होने से पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि इनके आने से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की लड़ाई मजबूत होगी. विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और बड़ी होने जा रही है. उन्होंने दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए कहा, “जिसके साथ दारा होगा, वही अखाड़ा जीतेगा.

अखिलेश बोले- एक नाम पर हजारों वोट दर्ज

अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के उदाहरण देते हुए कहा कि सुनीता, पत्नी राजेश, उम्र 42 वर्ष के नाम पर वोट की 420 प्रविष्टियां और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 2441 प्रविष्टियां होने की जानकारी सामने आई है. इसी तरह राजकुमार के नाम पर प्रदेश में 1627 प्रविष्टियां होने का दावा किया. उन्होंने विकास यादव के नाम पर भी कई बूथों पर वोट दर्ज होने की बात कही.

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के एकजुट होकर सवाल उठाने के बाद ही कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर पंचायत चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जानते हैं. पंचायत चुनाव होने पर मतदाता सूची में गड़बड़ियों को छिपाना मुश्किल होता. उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच और दोहरे या फर्जी नामों पर कार्रवाई की मांग की.

वाल्मीकि समाज को मिलेगा घर- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने वाल्मीकि समाज को लेकर कहा कि सपा सरकार बनने पर वाल्मीकि जयंती पर हर जिलो में बड़े आयोजन किया जाएगा. सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था होगी. वाल्मीकि समाज के लोग जिन कॉलोनियों में रह रहे हैं, उन्हें वहीं मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा.

शिवपाल बोले- बीजेपी ने हर समाज को पीछे किया

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने हर समाज को पीछे करने और लोगों को बांटने का काम किया है. इसके विपरीत अखिलेश यादव सभी वर्गों को जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं.

शिवपाल ने महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में थानों और सरकारी विभागों में बिना पैसे दिए काम कराना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि सपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation