28 Nov 2026, 07:31 PM
Ajmer : ‘राजस्थान में जनता ने भाजपा को दिखाया आईना’, अजमेर में अजय माकन बोले- लोगों में है जबरदस्त नाराजगी
News Patrika
@newspatrika
Ajmer : अजमेर. केंद्र और राज्य में जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है। राजस्थान में तो निकाय-पंचायतीराज चुनाव में जनता करारा जवाब दे चुकी है। जल्द अन्य प्रदेशों में ऐसा माहौल दिखेगा। यह बात राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि साधारणत: स्थानीय चुनावों में वही जीतता है, जिसकी राज्य में सरकार होती है। लेकिन राजस्थान ने सतारूढ़ दल को आइना दिखाया है। केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। डबल इंजन की सरकार से लोग निराश हो चुके हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13
Comments (0)