लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
Uttar Pradesh 13 Oct 2026, 01:09 PM

लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थक और पार्षद ममता चौधरी के बीच हुए हंगामा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में अब एक अलग ही अटकलों का दौर शुरू हो चुका है. सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय वाराणसी स्थित अपने आवास पर मौजूद रहे और लखनऊ के इस हंगामा के बाद लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि क्या अजय राय बहुत जल्द कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं.

अजय राय समेत उनके समर्थकों में घटना को लेकर नाराजगी अभी कम नहीं हुई है. उधर अजय राय के आलोचकों ने उनकी इस घटना के लिए निंदा भी की है और पार्टी का अनुशासन मानने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: 20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

जो भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है - डॉ. राजेश मिश्रा

अब इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व नेता और वाराणसी से पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है की यह कांग्रेस पार्टी का अपना अंदरूनी मामला है, लेकिन जो कुछ भी लखनऊ में हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं प्रमोद तिवारी जी को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं उनके जैसा बड़ा नेता अगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से लगातार शांत होने के लिए आग्रह कर रहा है और उसके बाद भी हंगामा जारी है तो एक बार फिर  यह हंगामा करने वालो का गैर राजनीतिज्ञ होने को साबित कर रहा है.

व्यक्ति का संस्कार और पार्टी का संस्कार!

कांग्रेस से पूर्व सांसद रहे डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि आप पार्टी से जुड़े रहे हैं आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और उसके बाद भी आपके समर्थको द्वारा ऐसा बर्ताव किया जा रहा है, इसके लिए सीधे तौर पर आप जिम्मेदार हैं. पार्टी का संस्कार हो या व्यक्तिगत किसी व्यक्ति का कहीं से भी ऐसी बातों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी इनके नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ उत्तर प्रदेश में वापसी करने जा रही है और यह तस्वीर सब कुछ साबित कर रही है और हमारे बारे में जो कुछ भी बातें कही जा रही हैं, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैं अजय राय की राजनीति के आधार पर अपनी राजनीति का फैसला नहीं लेता हूं.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation