AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
17 Oct 2026, 08:23 PM

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

ABP News
@abpnews

आपके फोन पर किसी अंजान नंबर से कॉल आता है. आप जैसे ही कॉल रिसीव करते हैं दूसरी तरफ से आपके पापा, भाई, बहन या किसी बेस्ट फ्रेंड की घबराई हुई आवाज सुनाई देती है. वह आपसे कहता है कि उसका एक्सीडेंट हो गया है या वह किसी बड़ी प्रॉब्लम में फंस गये है और उन्हें तुरंत कुछ रुपये चाहिए. तो ऐसे में आप क्या करेंगे जाहिर है कि अपनों की ऐसी आवाज सुनकर कोई भी पैनिक कर जाएगा और बिना कुछ सोचे तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देगा.

लेकिन यह भी तो हो सकता है कि फोन पर बात करने वाला इंसान आपका कोई फैमिली मेंबर नहीं बल्कि एक Cyber Criminal हो. आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से लोगों की हूबहू आवाज कॉपी करके ठगी करने का नया ट्रेंड चल पड़ा है. इसे AI वॉइस स्कैम कहा जा रहा है. देश में बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने लोगों के लिए एक जरूरी सेफ्टी अलर्ट जारी किया है.

इस तरीके से हो रहा है AI वॉइस स्कैम

सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके लोगों को इस नए स्कैम से अलर्ट रहने को कहा है. साइबर फ्रॉड करने वाले अब पुराने तरीकों को छोड़कर हाई-टेक हो गए हैं. यह स्कैमर्स AI टूल्स की मदद से किसी भी इंसान की आवाज को चेंज कर लेते हैं. इसके बाद वे आपके पेरेंट्स, भाई-बहन या किसी क्लोज रिलेटिव की आवाज में आपको कॉल लगाते हैं. AI से बदली गई यह आवाज इतनी असली लगती है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है.

कॉल पर यह ठग हॉस्पिटल की इमरजेंसी, पुलिस केस या रोड एक्सीडेंट जैसी कोई झूठी कहानी सुनाते हैं. इनका मकसद आपको डराना होता है जिससे आपको सोचने का टाइम ही न मिले. इसी घबराहट का फायदा उठाकर वे तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं. कई बार यह अमाउंट हजारों से लेकर लाखों रुपये तक होता है. जब तक इंसान को सच पता चलता है तब तक बैंक अकाउंट खाली हो चुका होता है.

ऐसे पहचानें सामने वाला ठग है

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अपनी एडवाइजरी में कुछ ऐसी जरूरी बातें बताई हैं जिनसे आप तुरंत पकड़ सकते हैं कि कॉल फेक है. ऐसे केस में कॉल हमेशा किसी Unknown नंबर से आएगा. स्कैमर बहाना बनाएगा कि उसके Phone की बैटरी डेड हो गई है या Phone खो गया है इसलिए वह किसी और के नंबर से कॉल कर रहा है. इसके बाद कॉल करने वाला बिना टाइम दिए तुरंत रुपये की डिमांड करेगा और आप पर अभी के अभी पेमेंट करने का प्रेशर बनाएगा.

और आखिरी बात वह हमेशा पैसे किसी अनजान बैंक अकाउंट या फिर किसी अजीब से UPI नंबर पर सेंड करने के लिए कहेगा. अगर आपको किसी भी कॉल पर इन तीनों चीजों से सामना हो तो इमोशनल होने के बजाय तुरंत अलर्ट हो जाएं. समझ जाइए कि कोई आपकी फीलिंग्स का फायदा उठाकर आपको ठगने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड

स्कैम से बचने के लिए क्या करें?

इस तरह के स्कैम से बचने के लिए हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैय सरकार का कहना है कि किसी भी Unknown नंबर से आने वाले कॉल पर आंख बंद करके भरोसा न करें फिर चाहे आवाज कितनी ही जानी-पहचानी क्यों न लगे. ऐसा कोई भी कॉल आने पर पैनिक करने के बजाय पहले फोन काटें और अपने उस फैमिली मेंबर या दोस्त के असली नंबर पर खुद कॉल लगाएं. अगर उनका नंबर स्विच ऑफ या बिजी आए तो घर के किसी दूसरे मेंबर से बात करके कन्फर्म करें कि सब ठीक है या नहीं.

बिना पक्का किए एक रुपया भी Send न करें. अगर आपको ऐसा कोई Fradu या डाउटफुल कॉल आता है. तो तुरंत संचार साथी पोर्टल पर जाकर उसे रिपोर्ट करें. और अगर गलती से आपके साथ फ्रॉड हो जाता है तो बिना देरी किए तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या फिर cybercrime.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराएं.

यह भी पढ़ें: जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation