13 Nov 2026, 05:51 PM
अहमदाबाद हिट एंड रन मामला: बीजेपी विधायक का भतीजा गिरफ्तार
News Patrika
@newspatrika
अहमदाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में बापूनगर से भाजपा विधायक दिनेश खुश्वाह के भतीजे राघवेंद्र खुश्वाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के शिलाज सर्किल के पास 11 नवंबर को सड़क हादसे की घटना हुई थी। इस हादसे में एक तेज रफ्तार लग्जरी रेंज रोवर कार ने एक रैपिडो बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद आरोपी राघवेंद्र खुश्वाह मौके से फरार हो गया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)