एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड
12 Nov 2026, 01:16 PM

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

News Patrika
@newspatrika
Afghanistan U19 vs India U19 Semi Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। गुरुवार 12 नवंबर को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और अफगानिस्‍तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर टिकी होंगी। जबकि आर्यवीर सहवाग की नजर वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू के पिछले एशिया कप अंडर-19 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के रिकॉर्ड पर टिकी होंगी। 12 रन बनाते ही वह एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा रन के वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, वहीं, 25 रन बनाते ही वह अभिज्ञान कुंडू को पीछे छोड़ देंगे। इतना ही नहीं आर्यवीर के पास इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बनने का भी मौका है। हालांकि इसके लिए उन्‍हें पिछले पारी की तरह ही एक और बड़ी पारी खेलनी होगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation