15 Sep 2026, 08:46 PM
अफ्रीका में पहली बार होगा World Athletics Championships, नैरोबी को मिली 2029 की मेजबानी
Patrika
@patrika
World Athletics: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पहली बार अफ्रीका में आयोजित की जाएगी। केन्या की राजधानी नैरोबी को 2029 की मेजबानी सौंपी गई है। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने हंगरी में आयोजित अल्टीमेट चैंपियनशिप के बाद इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, ‘हमारी चैंपियनशिप को पहली बार अफ्रीका ले जाना ऐतिहासिक होगा। एथलेटिक्स केन्या के ताने-बाने में बसा हुआ है।’ इसके बाद यह चैंपियनशिप जर्मनी लौटेगी, जहां म्यूनिख पहली बार इस आयोजन की मेजबानी करेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)