18 Sep 2026, 07:55 PM
अंडों से हमले के बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा के तीखे तेवर, पुलिस और बीजेपी पर साधा निशाना, 8 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Patrika
@patrika
Egg Attack in West Bengal: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर हुए अंडों से हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कृष्णनगर से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को तेहट्टा थाने में भारतीय जनता पार्टी के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 16 सितंबर की है, जब वह तेहट्टा में एक दलीय बैठक में शामिल होने गई थीं। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महुआ मोइत्रा ने तेहट्टा-I ब्लॉक के पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख समेत आठ बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)