Madhya Pradesh
26 Nov 2026, 01:25 PM
Indore Double murder: आरोपी ने मर्डर से पहले बुक किया था ट्रेन टिकट, हड़बड़ी में छूटी, ई-बस में काटा समय
News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला है कि दोहरे हत्याकांड के पहले ही आरोपी ने ट्रेन का टिकट बुक किया था। वह वारदात के बाद ट्रेन से दिल्ली भागने वाला था, लेकिन समय पर स्टेशन नहीं पहुंचने पर ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद आरोपी ने फ्लाइट का टिकट बुक किया। दिल्ली पहुंचने के बाद वह पहाड़गंज क्षेत्र पहुंचा। यहां विभिन्न होटलों में रुका। इसके बाद वह ई-बस में घूमता रहा। यहां से वह गुरुग्राम, हरियाणा पहुंच गया। वहां सिर पर पगड़ी बांधकर पंजाबी व्यक्ति के भेष में घूमने लगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13
Comments (0)