08 Sep 2026, 11:56 PM
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता पार्टी ऑफिस पर संकट, बिल्डिंग मालिक ने कलकत्ता हाई कोर्ट से मांगी खाली कराने की अनुमति
Patrika
@patrika
Abhishek Banerjee Kolkata Office: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय को लेकर विवाद अब कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गया है। कैमैक स्ट्रीट स्थित इमारत की मालिक रमा देवी गोयनका ने मंगलवार को हाई कोर्ट का रुख किया और इमारत की सातवीं और आठवीं मंजिल पर चल रहे पार्टी कार्यालय को खाली कराने की अनुमति मांगी। मामले की सुनवाई जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य की एकल पीठ में हुई। इमारत की मालिक ने निचली अदालत के उस आदेश को भी चुनौती दी है, जिसमें फिलहाल दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)