27 Sep 2026, 09:46 PM
अब तक 55… वेस्टइंडीज के खिलाफ गरजा विराट कोहली का बल्ला, 15000 रनों के बाद सर्वाधिक शतकों में जोड़ा एक और शतक
Patrika
@patrika
Virat Kohli 55th ODI Hundred with 15000 runs: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम ने 296 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सबसे पहले 59 रन बनाते ही अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 15 हजार रन पूरे कर लिए। इसके बाद उन्होंने महज 76 गेंदों पर सात चौके और छह की मदद से अपना शतक (105) पूरा किया। इसके साथ ही उनके वनडे शतकों की संख्या 55 हो गई। वहीं, सभी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में उनके शतकों की संख्या अब 85 हो गई है। वनडे शतक के मामले में वह शीर्ष पर हैं, जबकि सभी फॉर्मेट में शतक के मामले में वह सचिन के बाद दूसरे स्थान हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)