“अब तो उठ जा मेरे लाल, और मत रुला “: मां-पिता हुए बेसुध, 4 घरों के चिराग बुझने से रो पड़ा मंडला
Madhya Pradesh 26 Sep 2026, 02:20 PM

“अब तो उठ जा मेरे लाल, और मत रुला “: मां-पिता हुए बेसुध, 4 घरों के चिराग बुझने से रो पड़ा मंडला

Patrika
@patrika
Mandla Tragedy : “अब तो उठ जा मेरे लाल, और मत रुला ” यह कहते-कहते मां पिता बेसुध हो रहे हैं। मंडला में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने 4 घरों के चिराग बुझा दिए। हादसे से मानो पूरा शहर रो पड़ा। नैनपुर के पास हीरापुर गांव में रात तक गणेश उत्सव की रौनक थी। प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक थके कदमों से गांव लौटे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ ही घंटे बाद यही पंडाल चार परिवारों के लिए जिंदगी का सबसे भयावह मंजर बन जाएगा। गांव में गणेश मंच के पंडाल में सो रहे युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation