20 Sep 2026, 03:36 PM
आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस मिलने पर संजय राउत भड़के, कहा- सब नौटंकी है, दिशा का दुर्भाग्य कि ऐसे पिता मिले
Patrika
@patrika
Sanjay Raut: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले ने महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। शनिवार को दिशा के पिता सतीश सालियान अपने वकील नीलेश ओझा के साथ शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित निवास ‘मातोश्री’ पहुंचे और विधायक आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस सौंपा। ठाकरे के वकील ने इस नोटिस को स्वीकार किया। इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने तीखा पलटवार करते हुए इसे महज पब्लिसिटी स्टंट और नौटंकी करार दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)