Career Option Without FMGE: FMGE में फेल 77% कैंडिडेट्स क्या अब नहीं बन पाएंगे डॉक्टर, क्या हैं ऑप्शंस?
13 Nov 2026, 03:07 PM

Career Option Without FMGE: FMGE में फेल 77% कैंडिडेट्स क्या अब नहीं बन पाएंगे डॉक्टर, क्या हैं ऑप्शंस?

ABP News
@abpnews

Career Option Without FMGE: विदेशी से एमबीबीएस की डिग्री लेकर भारत में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए एनबीईएमएस की ओर से जारी एफएमजीई अक्टूबर 2026 के रिजल्ट बहुत निराशाजनक रहे हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 77 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार पासिंग मार्क्स हासिल करने में असफल रहे, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है. आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर सत्र की परीक्षा में कुल 42,113 उम्मीदवारों के रिकॉर्ड में से केवल 9,354 छात्र ही सफलता प्राप्त कर सके. जबकि 31,539 उम्मीदवार फेल हो गए.  ऐसे में कुल पास प्रतिशत महज 22.87 प्रतिशत रहा. इसके अलावा 5,365 छात्र ऐसे रहे जो 140 से 149 के बीच अंक लेकर आए, यानी वे महज 1 से 10 नंबरों के अंतर से पास होने से चूक गए. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि जो छात्र स्क्रीनिंग टेस्ट को पास नहीं कर पाए, उनका डॉक्टर बनने का सपना टूट गया है. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि असफल होने वाले छात्रों के पास आगे क्या ऑप्शन बचते हैं.

क्या फेल होने पर खत्म हो जाता है मेडिकल करियर?

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि परीक्षा में असफलता का मतलब यह नहीं है कि आपका मेडिकल करियर समाप्त हो जाएगा. एफएमजीई परीक्षा मुख्य रूप से भारत में प्रैक्टिस करने के लिए कानूनी लाइसेंसिंग का दरवाजा मानी जाती है. अगर कोई छात्र भारत में इस परीक्षा को पास नहीं कर पाता, तो उसके पास देश के अंदर और वैश्विक स्तर पर कई दूसरे बेहतरीन करियर ऑप्शन खुले रहते हैं.

भारत में बिना FMGE के करियर ऑप्शन

जो छात्र भारत में सीधे तौर पर क्लिनिकल प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे है, वे मेडिकल और हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े दूसरे क्षेत्रों में अपने लिए करियर बना सकते हैं. छात्र हॉस्पिटल के संचालन, रोगी सेवाओं या मेडिकल स्ट्रेटजी प्लानिंग में मास्टर्स इन हॉस्पिटल्स-हेल्थकेयर मैनेजमेंट करके कॉरपोरेट हॉस्पिटल में अच्छे पदों पर काम कर सकते हैं. इसके अलावा आईसीएमआर, फार्मास्युटिकल्स कंपनियों और बायोटेक फर्माें में मेडिकल रिसर्च, एपिडेमियोलोजी या बायो मेडिकल साइंसेज के क्षेत्र में अनुसंधान का रास्ता चुन सकते हैं. वहीं एमपीएच कार्यक्रमों के जरिए छात्र कम्युनिटी हेल्थ, पॉलिसी मेकिंग और डिजीज प्रिवेंशन मैनेजमेंट में एनजीओ, सरकारी स्वास्थ्य आयोगों और वैश्विक स्वास्थ्य समितियों के साथ जुड़ सकते हैं. इसके अलावा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजी या ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन भी स्टूडेंट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-BSF Recruitment 2026: BSF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, 1167 पदों के लिए आज से करें आवेदन

वैश्विक स्तर पर मेडिकल प्रैक्टिस के ऑप्शन

एमबीबीएस डिग्री एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त योग्यता है, इसलिए एफएमजीई में फेल होने वाले स्टूडेंट भारत के अलावा दूसरे देशों में भी अपनी मेडिकल प्रैक्टिस का रास्ता देख सकते हैं. इन देशों में भारत की तरह एफएमजीई के बजाय वहां की अपनी स्वतंत्र लाइसेंसिंग परीक्षाएं होती है. जैसे यूएसए में यूनाइटेड स्टेट मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जामिनेशन परीक्षा पास करके रेजीडेंसी और क्लिनिकल प्रैक्टिस कर सकते हैं. वहीं यूके में भी इसी तरह की परीक्षा पास करके रजिस्ट्रेशन हासिल किया जा सकता है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया मेडिकल काउंसिल परीक्षा के माध्यम से प्रैक्टिस का रास्ता खुल सकता है.

ये भी पढ़ें-Jamia Jobs: जामिया में 85 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी ऐसे करें आवेदन

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation