रोमांटिक वेब सीरीज देखना है पसंद, MX Player पर फ्री में देखें ये 7 दिल छू लेने वाले ड्रामा
04 Nov 2026, 05:08 PM

रोमांटिक वेब सीरीज देखना है पसंद, MX Player पर फ्री में देखें ये 7 दिल छू लेने वाले ड्रामा

ABP News
@abpnews

अगर आपको रोमांटिक वेब सीरीज देखना पसंद है, लेकिन इसके लिए अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो आपके लिए अच्छी खबर है. MX Player पर ऐसी कई शानदार सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं. इनमें टर्किश ड्रामा से लेकर कोरियन लव स्टोरी और यंग कपल्स के रोमांस तक, काफी कुछ मौजूद है. आइए जानते हैं ऐसी रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में.

अराफ्ता

अराफ्ता एक तुर्किश ड्रामा है, जिसके पहले सीजन का हिंदी डब वर्जन अप्रैल 2026 में स्ट्रीम हुआ था. जुलाई में इसका सेकेंड सीजन शुरु हुआ, हर हफ्ते इसके नए एपिसोड्स आते हैं. इसकी कहानी एक रईस लड़के की कहानी है, जो एक परिवार से बदला लेने के लिए उनकी बेटी से जबरदस्ती शादी कर लेता है, लेकिन धीरे-धीरे उनकी शादी बदले की कहानी से एक लव स्टोरी में बदल जाती है. अगर हर वीक एक दिन रोमांटिक ड्रामा देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट च्वाइस है.

मैरी माय हसबैंड

ये एक फेमस कोरियन ड्रामा है, जिसे अब आप फ्री में एम एक्स प्लेयर पर देख सकते हो. इसकी कहानी बहुत मजेदार है. इसमें कैंसर से पीडित एक पत्नी को अपने पति और बेस्ट फ्रेंड के अफेयर के बारे में पता चल जाता है. इसके बाद वो दोनों मिलकर उसे मार देते हैं. लेकिन मजा तब आता है जब उसकी डेथ नहीं होती, बल्कि वो अपनी जिंदगी में 10 साल पीछे पहुंच जाती है. आगे क्या होता है, ये तो आपको ड्रामा देख कर ही पता चलेगा.

हाईवे लव

हाईवे लव रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है. जैसा फिल्म के टाइटल से पता चलता है कि इस कहानी की शुरुआत मुंबई-पुणे हाइवे से होती है. सीजन 1 में कार्तिक और इनाया की मुलाकात होती है और धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती और फिर प्यार का रिश्ता बनता है. अब इसका सीजन 2 भी एम एक्स प्लेयर पर आ चुका है. इस सीजन में कार्तिक स्पेन चला जाता है और दोनों का रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस हो जाता है. इसके बाद दोनों की लाइफ में दूसरे लोगों की एंट्री होती है.

गुटर गु

गुटर गु का सीजन 3 भी एम एक्स प्लेयर पर अवेलेबल है. सीजन 1 में अनुज और रितु के बीच स्कूल रोमांस दिखाया गया है, वहीं सीजन 2 में लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को. सीजन 3 में दोनों इंटर्नशिप के लिए मुंबई शिफ्ट हो जाते हैं और 'लिव-इन' में रहने लगते हैं. लेकिन मजा तब आता है जब अचानक अनुज की मम्मी उनके फ्लैट पर आ जाती हैं.

दुनिया की ठांय ठांय

ये एक क्राइम ड्रामा और रोमांटिक वेब सीरीज है. इसमें विकास नाम का शूटर ओलंपिक मेडल लाने की तमन्ना रखता है. लेकिन उसे एक दबंग विधायक की बेटी से प्यार हो जाता है. इसके बाद उसे झूठे मुकदमें में जेल जाना पड़ता है. 5 साल की जेल काटने के बाद अब विकास एक गैंगस्टर बन चुका है. अगर आपको रोमांस के साथ ड्रामा भी पसंद है तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए.

हार्टबिट्स: प्यार और अरमान

इस सीरीज का सीजन 2 भी एमएक्स प्लेयर पर आ चुका है. इस सीरीज में शिवांगी जोशी और हर्ष बेनीवाल की लव स्टोरी को खूब पसंद किया गया है. लेकिन अब दोनों के बीच एक डॉकट्र की एंट्री हुई है, आगे क्या होता है ये देखना दिलचस्प होगा.

वेटिंग है

ये भले ही एक क्राइम-कॉमेडी वेब सीरीज है, लेकिन इसमें सुगम मिश्रा और प्रिंसी की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला है. अगर आप एक ऐसे कपल की कहानी देखना चाहते हैं जो किसी भी हालत में एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ता और लाइफ की मुश्किलों के बीच एक दूसरे को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है. इस सीरीज में सुगम मिश्रा एक नया रेलवे पुलिस ऑफिसर बना है, जो तत्काल टिकट में होने वाली गड़बड़ियों को बाहर लाना चाहता है. अगर आपको असल जीवन के प्यार को समझना है तो ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation