65 हजार दुकानों पर लटकी रहेगी तलवार! जानिए भोपाल के ड्राफ़्ट से व्यापारियों का क्या होगा
Bhopal, Madhya Pradesh 27 Sep 2026, 11:10 AM

65 हजार दुकानों पर लटकी रहेगी तलवार! जानिए भोपाल के ड्राफ़्ट से व्यापारियों का क्या होगा

Patrika
@patrika
Bhopal Master Plan मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 65 हजार दुकानों, प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की तलवार लटकी है। सुप्रीम कोर्ट का भी इसपर सख्त रुख है। आवासीय क्षेत्र के कमर्शियल एक्टिविटी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई के चौथे दिन भोपाल विकास योजना ड्राफ़्ट 2047 जारी कर दिया गया। इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई है। 1016.90 वर्ग किमी निवेश क्षेत्र के साथ ड्राफ़्ट में मिक्स्ड लैंडयूज को शामिल किया है। सीलिंग कार्रवाई के बीच सबसे ज्यादा इसी का इंतजार था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) ने ड्राफ़्ट में मेरठ के शास्त्री नगर में आवासीय में बनी दुकानों को नियमित करने के लिए बनाए उन बिंदुओं को भी शामिल किया है, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। इस ड्राफ़्ट से भोपाल के उन हजारों व्यापारियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी जो सीलिंग की जद में आ चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट यह बात पहले ही स्पष्ट कर चुका है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation