08 Sep 2026, 02:25 PM
55 गज का प्लॉट, 7 लाख का रेंट, हादसों के बीच अब मनमाने पीजी कारोबार पर कसेगा सरकारी शिकंजा
Patrika
@patrika
Delhi Building Collapse: दिल्ली में पढ़ाई और कोचिंग के लिए आने वाले लाखों छात्रों के लिए रहने की व्यवस्था अब एक कारोबार बन चुकी है। हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने से हुए हादसे ने पीजी और हॉस्टल के नाम पर चल रही इस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सिर्फ 55 गज के छोटे से प्लॉट पर बनी 6 मंजिला इमारत में 20 कमरों के अंदर 60 बेड ठूंस दिए गए थे, जिससे हर महीने करीब 7 से 7.5 लाख रुपये का मोटा किराया वसूला जा रहा था। इस हादसे के बाद अब यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या दिल्ली में छात्रों की सुरक्षा और मनमाने किराए को रोकने के लिए कोई कानून मौजूद है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)