08 Oct 2026, 05:01 PM
चुनाव आयोग के समर्थन में 42 पूर्व न्यायाधीशों की खुली चिट्ठी, बोले- ‘बैलेट का मतलब खत्म हुआ तो सड़क पर उतरेगा गुस्सा’
News Patrika
@newspatrika
Former Judges Letter: चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के लगातार विरोध के बीच 42 पूर्व न्यायाधीशों ने खुली चिट्ठी लिखकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिशों पर चिंता जताई है। पूर्व न्यायाधीशों ने कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं को लगातार निशाना बनाने से लोगों का इन संस्थाओं पर भरोसा कमजोर हो सकता है। पूर्व न्यायाधीशों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ‘बैलेट अपना मतलब खो देता है तो सड़क उसका मतलब हासिल कर लेती है।’ उन्होंने कहा कि अशांति की शुरुआत एक नैरेटिव से होती है और इसके बाद अराजक एवं हाशिये के तत्व उस खाली जगह को भर सकते हैं। यह पत्र ऐसे समय आया है जब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)