25 Oct 2026, 07:15 PM
त्योहार पर राहत… ग्वालियर-साबरमती और झांसी-बांद्रा ट्रेनों में 3 नए स्लीपर कोच जुड़े, 240 यात्रियों को मिलने लगी सीट
AU News
@aunews
ग्वालियर . दीपावली के त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ग्वालियर से साबरमती और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांद्रा जाने वाली ट्रेनों में एसी कोच घटाकर स्लीपर कोच बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा फायदा आम यात्रियों को मिल रहा है। इन दोनों ही ट्रेनों में कुल 3 नए स्लीपर कोच जुड़ने से लगभग 240 अतिरिक्त यात्रियों को आसानी से कंफर्म सीट मिलने लगी है, जिससे अभी तक लंबी वेङ्क्षटग से जूझ रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। ग्वालियर से अहमदाबाद (साबरमती) चलने वाली ट्रेन में रेलवे ने स्लीपर कोचों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 कर दी है, जबकि थर्ड एसी के कोच 6 से घटाकर 3 कर दिए गए हैं। दो अतिरिक्त स्लीपर कोच जुडऩे से इस ट्रेन में लगभग 160 यात्रियों के लिए सीट की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इसी प्रकार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांद्रा जाने वाली ट्रेन में स्लीपर कोचों को 5 से बढ़ाकर 6 किया गया है और थर्ड एसी के कोच 4 से घटाकर 3 कर दिए गए हैं। इस एक अतिरिक्त स्लीपर कोच से लगभग 80 और लोगों को सफर करने की जगह मिल गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)