’13 भारतीयों को बचाया गया, एक लापता नागरिक की तलाश जारी’, MT El Gaia जहाज पर हमले के बाद भारत ने दिया बयान
15 Sep 2026, 07:42 PM

’13 भारतीयों को बचाया गया, एक लापता नागरिक की तलाश जारी’, MT El Gaia जहाज पर हमले के बाद भारत ने दिया बयान

Patrika
@patrika
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान ओमान (Oman) के तट पर 13 सितंबर को पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर जहाज MT El Gai पर हमले का भी ज़िक्र हुआ। एक सवाल का जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा, “जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया है और हम अपने नागरिकों को बचाने की कोशिशों के लिए ओमान के अधिकारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। एक भारतीय नागरिक, जो जहाज पर सवार एक नाविक था, अभी भी लापता है। उसकी तलाश जारी है।”
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation