12 Nov 2026, 08:23 PM
IPL ऑक्शन में आने की फुल तैयारी... वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने U19 एशिया कप सेमीफाइनल में जड़ी फिफ्टी
ABP News
@abpnews

अंडर-19 यूथ एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शानदार अर्धशतक जड़ा, उन्होंने 57 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. 19 वर्षीय आर्यवीर ने इससे पिछले मैच में यूएई के खिलाफ 160 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले ऐसी फॉर्म रहना किसी भी खिलाड़ी के लिए शानदार है. अगर उनका नाम आता है तो कई टीमें उन्हें अपने दल में शामिल करने के लिए बोली लगा सकती हैं.

एसीसी अंडर19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 227 रनों पर रोक दिया. ईशान धीरज सूद ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए. आर्यन ने 2 विकेट चटकाए. परेश पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत को 1-1 सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यवीर सहवाग ने कप्तान लक्ष्या रैचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय (117) साझेदारी कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

आर्यवीर सहवाग भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं, जो अपने पिता की तरह एक ओपनिंग बैट्समैन हैं. उन्होंने क्रिकेट जगत में अपना नाम बना लिया है, अब भारत की नेशनल टीम में आने से पहले उनकी निगाहें आईपीएल में एंट्री करने पर होंगी. अगले साल आईपीएल का 20वां संस्करण होगा, जिसके लिए ऑक्शन प्रक्रिया 16 दिसंबर को गोवा में होगी. ये मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए फ्रेंचाइजी अपनी इच्छा अनुसार जितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.

एसीसी अंडर-19 यूथ एशिया कप 2026 में ये आर्यवीर सहवाग की दूसरी फिफ्टी है, इसके आलावा उन्होंने एक शतक जड़ा. उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए थे. यूएई के खिलाफ 160 और आज अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन बनाए. खबर लिखे जाने तक भारत जीत के करीब है, टीम इंडिया का फाइनल मैच पाकिस्तान के साथ होगा. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया है.

यह भी पढ़ें- W, W, W, W, W... लगातार 5 विकेट का इनाम, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम में एंट्री

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)