21 छक्के, नाबाद 202 रन... कीवी बल्लेबाज का कमाल, वनडे में बना नया रिकॉर्ड
12 Nov 2026, 08:23 PM

21 छक्के, नाबाद 202 रन... कीवी बल्लेबाज का कमाल, वनडे में बना नया रिकॉर्ड

ABP News
@abpnews

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स ने वनडे मुकाबले की एक पारी में 21 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. उन्होंने 137 गेंद में 7 चौके और 21 छक्कों का मदद से नाबाद 202 रनों की पारी खेली. जैकब्स इन दिनों फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड एसेस के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने ओटागो वोल्ट्स के खिलाफ मुकाबले में यह कमाल किया.

जैकब्स ने न्यूजीलैंड के लिए लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से सिर्फ 3 छक्के पीछे रह गए. ऑस्ट्रेलिया के डिआर्की शॉट्स के पास 23 छक्कों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड मौजूद है.

वहीं इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन के नाम पर है. मोर्गन ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 17 छक्के जड़े थे. लिस्ट में रोहित शर्मा 16 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 16 छक्के जड़े थे.

मैच हारी बेवॉन जैकब्स की टीम

मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑकलैंड एसेस ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 334 रन बनाए. जैकब्स ने 202 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज लगभग फ्लॉप रहे. कोई भी दूसरा बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहां छू सका. इस पारी में ओटागो के लिए एमबी बैकॉन, एलआई जॉर्जेसन और बीएनजे लॉकरोज ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. टीसी ओ'कॉनर और जेटी टॉड ने 1-1 सफलता अपने खाते में डाली.

चेज के लिए उतरी ओटागो वोल्ट्स ने 49.1 ओवर में 5 विकेट पर 338 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. टीम के लिए एमडब्लूय चू ने 55 गेंदों में 75 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. ओपनर बोलिये ने 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 62 रन बनाए. टीके पार्क्स ने 7 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली. इस तरह कई बल्लेबाजों के योगदान से टीम को जीत मिली. इस दौरान ऑकलैंड के लिए आरडी हैरिसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर भारत के 29वें वनडे कप्तान, जानें अब तक किसने-किसने संभाली कमान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation