12 Oct 2026, 12:27 PM
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
ABP News
@abpnews

7 मई और 12 मई, साल 2025 में यह दो तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. ये वही तारीख हैं जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. उसके करीब डेढ़ साल बाद दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस विषय पर खुलकर बात की. जाफर का स्पष्ट कहना है है कि जिस तरह का बर्ताव उनके साथ हुआ, उससे विराट बुरा महसूस करने लगे थे और मजबूरन उन्हें संन्यास लेना पड़ा.

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में रिटायर हुए. उन्होंने 9230 रन बनाए. वह 10000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 770 दूर थे. वहीं 893 रन और बना लेते तो सुनील गावस्कर (10122 रन) को पीछे छोड़ देते. मगर अब यही सच्चाई है कि विराट रेड बॉल क्रिकेट से विदा ले चुके हैं.

अजीत अगरकर पर लगे आरोप

पिछले साल विराट कोहली की लाल गेंद से अभ्यास की कई वीडियो सामने आई थीं. उनसे साफ जाहिर हो रहा था कि वे इंग्लैंड टूर की तैयारी कर रहे थे. ऐसे में 12 मई 2025 के दिन उनकी रिटायरमेंट की खबर वाकई क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाली रही. वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी से परेशान होकर विराट ने रिटायरमेंट ली थी.

वसीम जाफर ने कहा, "मुझे लगता है कि विराट कोहली के साथ जैसा बर्ताव हुआ, उससे वह खुश नहीं थे. विराट जैसा खिलाड़ी लोगों को स्टेडियम तक खींच लाता है, उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है. विराट अभी काफी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. जब तक हम खुद विराट के मुंह से यह नहीं सुन पाते, हमें पता नहीं चलेगा. वह इंग्लैंड टूर की तैयारी कर रहे थे."

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे विराट कोहली

यह भी सच है कि विराट कोहली टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. हालांकि उन्हें फॉर्म वापस पाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. उनके वनडे में हालिया आंकड़े इसका सबूत हैं. इस साल 9 वनडे पारियों में उन्होंने 69 के शानदार औसत से 552 रन बना लिए हैं.

वहीं टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो पिछली 7 पारियों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर सिर्फ 36 रन था. पिछली  7 पारियों में उन्होंने केवल 85 रन बनाए थे. वहीं आखिरी 13 टेस्ट पारियों में वो केवल एक बार पचास रनों का आंकड़ा पार कर सके थे.

यह भी पढ़ें:

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)