तिलक वर्मा ने T20I में पार किया बड़ा माइलस्टोन, अब निशाने पर विराट-रोहित के रिकॉर्ड
12 Oct 2026, 12:11 PM

तिलक वर्मा ने T20I में पार किया बड़ा माइलस्टोन, अब निशाने पर विराट-रोहित के रिकॉर्ड

News Patrika
@newspatrika
Tilak Varma T20I Record: भारतीय टीम ने रविवार को इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 14 रनों से करीबी जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन, वेस्‍टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी। इस मैच में तिलक वर्मा ने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल के दो अहम कैच पकड़ते हुए इतिहास रच दिया। वह अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्‍यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब उनके निशाने रोहित-विराट जैसे दिग्‍गजों के रिकॉर्ड हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation