UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Rajasthan 06 Oct 2026, 09:01 PM

UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने के फैसले पर सुभासपा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. सुभासपा के प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के विधायकों की क्रास वोटिंग का डर था. इसी वजह से उन्होंने तीसरा उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं जुटाई.

सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि अगर सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारती और चुनाव की नौबत आती तो बड़ी संख्या में सपा विधायक क्रास वोटिंग कर सकते थे. उनका दावा है कि अखिलेश यादव को इस बात की जानकारी थी. ऐसे में तीसरे उम्मीदवार को करारी हार का सामना करना पड़ता और विधानसभा चुनाव से करीब चार महीने पहले ही सपा के भीतर की स्थिति सामने आ जाती.

'सपा के कई विधायक NDA के संपर्क में'

सुभाष चंद्र यादव ने यह भी आरोप लगाया कि सपा के कई विधायक बीजेपी और एनडीए के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पार्टी में आने वाली इस स्थिति का अंदाजा है और इसी वजह से उन्होंने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारा.

'सपा में भगदड़ की स्थिति'

सुभासपा प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में भगदड़ की स्थिति बनने वाली है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका असर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है.

तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

दरअसल, सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है. तीसरे उम्मीदवार को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं. सोमवार तक सपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार को लेकर अलग-अलग संकेत भी दिए गए थे, लेकिन आज अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि अब पार्टी का फोकस तीन नहीं, बल्कि विधानसभा की सभी 403 सीटों पर है.

16 अक्टूबर को है चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है. बीजेपी ने सभी आठ सीटों के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं. सपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में नहीं आने की स्थिति में चुनाव में वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी और उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन होगा. मौजूदा विधानसभा संख्या के हिसाब से बीजेपी- एनडीए के आठ और सपा के दो उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति बन रही है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation