गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास
Rajasthan 06 Oct 2026, 09:01 PM

गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास

ABP News
@abpnews

अक्टूबर महीने में देश के तमाम हिस्सों में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है. तमाम जगहों पर एयर कंडीशनर और कूलर बंद कर दिए गए हैं. हालांकि राजस्थान में इन दिनों भी आसमान से आग बरस रही है. अधिकतम तापमान मई और जून की तरह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है. गर्म हवा के थपेड़े जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं. गुलाबी ठंड की दस्तक के सीजन में राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है.

राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है. हालांकि इस साल मानसून राज्य में बेहद कमजोर रहा. सामान्य से तकरीबन एक चौथाई कम बारिश हुई. सिर्फ एक तिहाई हिस्से में ही मानसून सक्रिय नजर आया. बाकी के दो तिहाई हिस्सों में सूखे जैसे हालात हैं. मानसून की विदाई के बाद राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का सितम शुरू हो गया है.

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे शहरों में 41 और 42 डिग्री तापमान

राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और पिलानी जैसे शहरों में पिछले एक हफ्ते में तापमान लगातार 41 और 42 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है. कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब भी पहुंच गया था. यह हाल अकेले सीमावर्ती जिलों में ही नहीं है, बल्कि पहाड़ों से घिरा और हरा भरा शहर कहलाने वाली राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है. आसमान से बरस रही आग लोगों को मई और जून जैसी गर्मी का एहसास  करा रही है.

कोटा में पीएम आवास योजना की किश्त के लिए रिश्वत, संविदाकर्मी गिरफ्तार

अक्टूबर महीने में इतनी गर्मी नहीं देखी इससे पहले

अक्टूबर के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी से राजधानी जयपुर के लोग भी बेहद परेशान हैं. लोग मई जून की तरह इन दिनों भी चेहरे को गमछे या दुपट्टे से ढक्कर ही बाहर निकल रहे हैं, ताकि सूरज की सीधी किरणें उन पर ना पड़े. कई लोग छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं. अक्टूबर महीने में भी लोग पसीने में तर बतर हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि अक्टूबर महीने में इतनी गर्मी उन्होंने इससे पहले नहीं देखी.

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार बारिश कम होने की वजह से तापमान में कमी नहीं आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि हफ्ते भर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ बारिश होने और ओले गिरने की आशंका है.  इस दौरान तापमान में कमी आएगी और फिर लोगों को इस भीषण गर्मी से निजात मिल सकेगी. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस बार राज्य में ज्यादा सर्दी पड़ने की उम्मीद कम है.

राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation