CM योगी के गढ़ में निकलेगा अखिलेश यादव का PDA रथ, चुनावी अभियान को देंगे धार
Uttar Pradesh 17 Nov 2026, 11:11 AM

CM योगी के गढ़ में निकलेगा अखिलेश यादव का PDA रथ, चुनावी अभियान को देंगे धार

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा भी हाई होता जा रहा है. सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी हो या विपक्ष की समाजवादी पार्टी हो सभी अब चुनावी मोड़ में पूरी तरह से उतर आए हैं. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में PDA रथ लेकर उतरेंगे. सपा का रथ गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी-चौरा के ग्राम देवकही तक जाएगा.

सीएम योगी के गढ़ में सपा अध्यक्ष के पीडीए रथ यात्रा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. अखिलेश यादव कल सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी के PDA रथ से ग्राम देवकही के लिए रवाना होंगे.

दोपहर दो बजे देवकही पहुंचकर महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके साथ ही स्वर्गीय विनय कुमार सिंह (बिन्नू) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद दोपहर 3:30 बजे देवकही से कार के जरिए गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. शाम चार बजे एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है.

UP चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस की कल होने वाली बैठक टली, जानें वजह

2027 चुनाव से पहले सपा का सियासी संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में PDA रथ उतारने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में सपा की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भी अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रथ यात्रा निकाली थी. अब एक बार फिर PDA रथ के जरिए सपा अपने चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी में है.

अखिलेश यादव ने इससे पहले PDA रथ 24 सितंबर को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली के बछरावां स्थित चुरुवा गांव में निकाला था. इसके बाद 20 अक्टूबर को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय से भी PDA प्रचार रथों को रवाना किया गया था. अब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में रथ लेकर पहुंचेंगे.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation