रोहतक में गैंगवार, 4 युवकों की हत्या; दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में चल रहा गैंगस्टरों का राज, खौफ में आम आदमी
26 Nov 2026, 04:31 PM

रोहतक में गैंगवार, 4 युवकों की हत्या; दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में चल रहा गैंगस्टरों का राज, खौफ में आम आदमी

News Patrika
@newspatrika
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में बुधवार देर रात चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे। वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन खुलेआम गोलीबारी हो रही है और अलग-अलग आपराधिक गिरोहों की ओर से रंगदारी के लिए फोन किए जा रहे हैं। आम नागरिक डर के साये में जीने को मजबूर हैं, जबकि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation