Rajgarh Accident: शायरियों से बनाई थी लोगों के दिल में जगह, सड़क हादसे में कोर्ट मुंशी की मौत, महिला आरक्षक घायल
Rajgarh, Madhya Pradesh 23 Oct 2026, 12:35 PM

Rajgarh Accident: शायरियों से बनाई थी लोगों के दिल में जगह, सड़क हादसे में कोर्ट मुंशी की मौत, महिला आरक्षक घायल

News Patrika
@newspatrika
Court clerk Poet Deva Maurya death: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है। राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे कोर्ट मुंशी देवा मौर्य (30) की गुरुवार रात सड़क हादसे (Rajgarh Road Accident) में मौत हो गई। टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस की टक्कर से हुए हादसे में आबकारी विभाग की महिला आरक्षक रशिका साहू भी घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि देवा मौर्य की मौके पर ही जान चली गई, जबकि महिला आरक्षक को चोटें आईं। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद देवा मौर्य को परिजनों को सौंप दिया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation