Bhopal, Madhya Pradesh
23 Oct 2026, 12:35 PM
एमपी में 31 अक्टूबर तक ले सकेंगे NABH प्रमाण पत्र, आयुष्मान योजना से 21 अस्पताल बाहर
News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश में आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए जेब से खर्च करना पड़ सकता है। आयुष्मान योजना से बाहर किए गए निजी अस्पतालों में से 21 अस्पतालों को एनएबीएच प्रमाणपत्र लेने के लिए 20 दिन की मोहलत मिली है। इनमें भोपाल के 10 अस्पताल शामिल हैं। हालांकि, दोबारा योजना में शामिल होने तक इन अस्पतालों में आयुष्मान के तहत इलाज नहीं हो सकेगा। मरीजों को दूसरे संबद्ध अस्पतालों का विकल्प तलाशना पड़ सकता है। निजी अस्पताल संचालकों की शासन से चर्चा के बाद 21 अस्पतालों को प्रमाणपत्र लेने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। भोपाल के 10 के अलावा इनमें ग्वालियर के आठ और इंदौर के तीन निजी अस्पताल हैं। मोहलत मिलने से आयुष्मान के तहत इलाज की अनुमति अपने आप बहाल नहीं होगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)