Rajasthan
17 Nov 2026, 09:20 AM
राजस्थान में आज से पुष्कर मेले का आगाज, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु और पर्यटक
ABP News
@abpnews

राजस्थान में तीर्थराज पुष्कर का ऐतिहासिक मेला आज (मंगलवार 17 नवंबर 2026) से शुरू होने जा रहा है.धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और परंपराओं के रंगों से सराबोर इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे.

इस बार पुष्कर मेला धार्मिक आयोजनों के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन आकर्षण का भी प्रमुख केंद्र बनेगा. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पुष्कर की ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को सहेजते हुए विकास के जरिए इसे नई पहचान देने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: कोटा: बंदरों की दहशत से महिला की मौत, शरीर पर मिले काटने के कई निशान

मेले को भव्य रूप देने को सरकार गंभीर

सरकार के विजन के तहत पुष्कर को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, पुष्कर सरोवर के घाटों और परिक्रमा मार्ग के विकास की योजनाओं पर काम किया जा रहा है. इसके साथ ही पुष्कर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है. शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए जा रहे हैं. करीब 42 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य करवाए गए हैं. सावित्री माता मंदिर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है.

हर साल बढ़ रहे पर्यटक

पुष्कर में पर्यटन का आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है. वर्ष 2023 में 76 लाख से अधिक घरेलू पर्यटक पहुंचे, जबकि 2024 में यह संख्या 1.24 करोड़ और 2025 में 1.32 करोड़ से अधिक हो गई. वर्ष 2025 में 68 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटकों ने भी पुष्कर का भ्रमण किया.

24 नवंबर तक चलेगा मेला

17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में ऊंट और घोड़ा नृत्य, लोक संगीत, ग्रामीण खेल, विदेशी पर्यटकों की भागीदारी वाली प्रतियोगिताएं और फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल प्रमुख आकर्षण होंगे. 20 नवंबर को शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा. पुष्कर सरोवर की महाआरती, दीपदान और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां मेले की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को और बढ़ाएंगी.

पुष्कर में विकास का दायरा पर्यटन तक सीमित नहीं है. सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय और नगर पालिका को नगर परिषद में प्रमोट किया गया है. आवासीय वेद विद्यालय की स्थापना के साथ महाविद्यालय में विज्ञान संकाय और दर्शनशास्त्र विषय भी शुरू किए गए हैं. इस तरह पुष्कर अपनी विरासत को सहेजते हुए आधुनिक सुविधाओं और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कोटा: चूल्हा जलाते ही भड़की आग, लपटों में घिरा लेखराज बचने के लिए करता रहा संघर्ष

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11
Comments (0)