06 Oct 2026, 11:33 PM
फोन के Speaker में जमी धूल ऐसे होगी साफ, Sound Quality भी रहेगी बेहतर
ABP News
@abpnews

स्मार्टफोन का धूल-मिट्टी और छोटे कणों के संपर्क में आना आम बात है. समय के साथ यही बारीक गंदगी फोन के Speaker के छोटे-छोटे कटआउट में जमा होने लगती है. शुरुआत में इसका ज्यादा पता नहीं चलता, लेकिन जब धूल काफी इकट्ठी हो जाती है तो आवाज धीमी, दबे हुए जैसी या साफ न सुनाई देने वाली हो सकती है.

अगर आपके फोन के Speaker से भी पहले जैसी आवाज नहीं आ रही है, तो तुरंत Repair Centre जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों की मदद से Speaker के आसपास जमा सूखी गंदगी और छोटे कणों को सावधानी से हटाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि फोन के Speaker में जमी धूल कैसे साफ करें.

Speaker साफ करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

फोन के Speaker की सफाई करते समय सबसे जरूरी है कि ज्यादा दबाव न डाला जाए. सफाई के लिए सॉफ्ट Cotton Swab, सामान्य Toothbrush या Bulb Blower जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर हल्के Solvent की जरूरत हो तो उसकी मात्रा बहुत कम रखनी चाहिए.

Speaker के अंदर नमी या पानी जाने से बचाना भी जरूरी है. अगर गलती से नमी Speaker के हिस्से तक पहुंच जाए, तो उसे सोखने वाली चीज की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की जा सकती है. इसके अलावा कुछ Apps ऐसी भी हैं जो खास Audio Frequencies चलाती हैं. इन ध्वनि तरंगों के कंपन से Speaker में मौजूद धूल या नमी की बूंदों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.

फोन के Speaker में जमी धूल कैसे साफ करें?

1. सबसे पहले फोन के निचले हिस्से में Speaker की जगह पहचानें. इसके बाद किसी सूखे कपड़े या Cotton Swab से आसपास की सतह को हल्के हाथ से साफ करें. अब Swab को Speaker के छोटे Cutouts के ऊपर बहुत हल्के दबाव के साथ गोल-गोल घुमाएं. इससे जमी हुई गंदगी बाहर आने में मदद मिल सकती है.

2. अगर Speaker के छेद थोड़े बड़े हैं, तो Cotton Swab की नोक को बहुत थोड़ा अंदर ले जाया जा सकता है, लेकिन इसे जबरदस्ती अंदर डालने या ज्यादा दबाने से बचें, इससे Speaker को नुकसान पहुंच सकता है.

3. बेहतर सफाई के लिए Swab की नोक पर बहुत थोड़ी मात्रा में Rubbing Alcohol लगाई जा सकती है. सफाई पूरी होने के बाद किसी Brush से Mesh पर बची गंदगी को धीरे से हटाएं और कपड़े से आसपास का हिस्सा साफ कर दें.

यह भी पढ़ें - Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड

Bulb Blower से भी निकल सकती है जमा धूल

Speaker की Grill में जमा ढीले धूल-कणों को हटाने के लिए Bulb Blower भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अब Bulb Blower से Speaker Grill पर हल्की हवा छोड़ें. इससे अंदर मौजूद ढीली धूल बाहर निकलने में मदद मिलेगी. इसके बाद Speaker Mesh को Brush से हल्के हाथ से साफ करें और कपड़े से बची हुई गंदगी हटा दें. यह तरीका खास तौर पर उन छोटे कणों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, जो पहले की सफाई के दौरान ढीले हुए हों.

यह भी पढ़ें - Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, SMS से WhatsApp तक सब एक Platform पर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)