Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
06 Oct 2026, 11:33 PM

Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

ABP News
@abpnews

Facebook खोलते ही सबसे पहले Feed देखने की आदत अब बदल सकती है. Meta अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नए वीडियो-फर्स्ट एक्सपीरियंस की टेस्टिंग करने जा रहा है, जिसमें कुछ यूजर्स को ऐप खुलते ही सीधे फुल-स्क्रीन वीडियो दिखाई देंगे. कंपनी के मुताबिक, यह टेस्ट इस साल के आखिर में शुरू किया जाएगा, हालांकि यह बदलाव सभी यूजर्स के लिए नहीं होगा.

शुरुआत में सिर्फ कुछ यूजर्स को इस नए एक्सपीरियंस का हिस्सा बनाया जाएगा. कंपनी का कहना है कि लोग ज्यादा इमर्सिव और विजुअल कंटेंट देखना चाहते हैं. Facebook पर वीडियो अब सिर्फ देखने तक सीमित नहीं है. लोग इसके जरिए बातचीत हो रही है, कम्युनिटीज बन रही हैं और खरीदारी भी शुरू हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Facebook पर वीडियो एक्सपीरियंस कैसे बदलेगा.

Facebook पर ऐसे बदलेगा वीडियो एक्सपीरियंस

Meta के Facebook प्रमुख Tom Allison ने बताया कि कंपनी ऐसे यूजर्स के लिए नया एक्सपीरियंस तैयार कर रही है, जो Facebook पर ज्यादा वीडियो देखना चाहते हैं. नए टेस्ट के तहत ऐप खोलते ही कुछ लोगों के सामने फुल-स्क्रीन वीडियो शुरू होगा, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पुराना Facebook Feed हटा दिया जाएगा. कंपनी का Classic Feed एक अलग सेकेंड टैब के तौर पर उपलब्ध रहेगा. टेस्ट में शामिल यूजर्स जरूरत के मुताबिक वीडियो एक्सपीरियंस और पुराने Feed के बीच जा सकेंगे.

Marketplace के 10 साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव

Facebook का यह वीडियो टेस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब Marketplace को शुरू हुए 10 साल पूरे हो रहे हैं. Tom Allison के मुताबिक, Marketplace की शुरुआत उस समय हुई थी, जब Facebook ने देखा कि लोग पहले से ही Groups के जरिए सामान खरीदने और बेचने का काम कर रहे थे. इसी के साथ कंपनी ने लगातार सामान बेचने वाले यूजर्स के लिए Seller नाम का एक नया ऐप भी टेस्ट करना शुरू किया है.

यह भी पढ़ें - अब महंगा गेमिंग सेटअप छोड़ें, 48 रुपये से JioGames पर खेलें Cricket 26

Sellers के लिए आया नया Seller ऐप

Seller ऐप को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो Marketplace पर अक्सर सामान बेचते हैं. इसमें बिक्री से जुड़े कई जरूरी टूल्स एक ही जगह मिलेंगे. इस ऐप में AI की मदद से लिस्टिंग तैयार करने की सुविधा, एक यूनिफाइड इनबॉक्स, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी शामिल है. Seller ऐप Facebook से जुड़ा रहेगा, इसलिए विक्रेता उसी नेटवर्क के जरिए खरीदारों और अपनी कम्युनिटीज तक पहुंच बनाए रख सकेंगे.कंपनी का कहना है कि इसका मकसद बड़ी संख्या में प्रोडक्ट लिस्ट करने वाले सेलर्स के लिए बिक्री की प्रक्रिया को आसान बनाना है.

यह भी पढ़ें - Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, SMS से WhatsApp तक सब एक Platform पर

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation