कोटा: चूल्हा जलाते ही भड़की आग, लपटों में घिरा लेखराज बचने के लिए करता रहा संघर्ष
Rajasthan 17 Nov 2026, 09:20 AM

कोटा: चूल्हा जलाते ही भड़की आग, लपटों में घिरा लेखराज बचने के लिए करता रहा संघर्ष

ABP News
@abpnews

राजस्थान के कोटा जिले में भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली स्थित मधुर दूध डेयरी में 14 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड का अब रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. कैमरे में कैद घटनाक्रम ने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है. चंद सेकंड में लगी आग ने एक युवक की जिंदगी छीन ली.

डेयरी में काम करने वाला लेखराज पुत्र रामविलास, निवासी भदाना, आग की लपटों के बीच जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई.

राजस्थान: पंचायत चुनाव को लेकर टीकाराम जूली का बड़ा दावा, BJP पर लगाए आरोप

चाय बनाने के लिए जलाया चूल्हा, अचानक भभक उठी आग

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि डेयरी के भीतर लेखराज चाय बनाने की तैयारी करता है. जैसे ही वह चूल्हा जलाता है, अचानक आग जोरदार तरीके से भभक उठती है. देखते ही देखते आग की लपटें विकराल रूप ले लेती हैं और लेखराज को अपनी चपेट में ले लेती हैं.

अचानक हुए इस घटनाक्रम से युवक घबरा जाता है और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटने की कोशिश करता है. वह आग से बचने के लिए संघर्ष करता नजर आता है, लेकिन लपटों के बीच घिर जाने के कारण दुकान से बाहर नहीं निकल पाता.

दो लोगों ने भागकर बचाई जान, लेखराज आग में फंसा रह गया

हादसे के समय डेयरी के अंदर दो अन्य लोग भी मौजूद थे. आग भड़कते ही दोनों ने तेजी से बाहर की तरफ भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन लेखराज आग के बीच फंसा रह गया. सीसीटीवी में कैद यह मंजर हादसे की गंभीरता बयां कर रहा है. कुछ ही पलों में हंसती-खेलती जिंदगी मातम में बदल गई. हादसे के समय डेयरी संचालक बाजार गए हुए थे.

गैस पाइप में रिसाव को बताया जा रहा हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डेयरी में गैस पाइप ढीला होने के कारण गैस का रिसाव हुआ था. आशंका है कि दुकान के भीतर गैस जमा हो गई थी और जैसे ही लेखराज ने चूल्हा जलाया, आग ने विकराल रूप ले लिया. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के आधार पर ही हो सकेगी.

तीन दमकलों ने पाया था आग पर काबू, अस्पताल में मृत घोषित

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे लेखराज को तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दम घुटने और बुरी तरह झुलसने के चलते उसकी मौत हुई थी.

CCTV ने फिर खड़े किए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस पाइपलाइन, सिलेंडर और चूल्हों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. छोटी सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है, मधुर डेयरी का यह हादसा इसकी दर्दनाक मिसाल है.

एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया और पीछे छोड़ गया कई सवाल. जरूरत है कि दुकानों और डेयरियों में गैस कनेक्शन, पाइप और अन्य सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना नहीं करना पड़े.

राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा का अलग विभाग खुलेगा, VC ने किया ऐलान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation