Katni : दीवार खोदकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, 12 करोड़ का सोना-हीरे के जेवरात लेकर फरार
Katni, Madhya Pradesh 12 Nov 2026, 05:33 PM

Katni : दीवार खोदकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, 12 करोड़ का सोना-हीरे के जेवरात लेकर फरार

News Patrika
@newspatrika
Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी शहर में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। माधवनगर थाना इलाके स्थित किसना ज्वैलर्स के शोरूम में अज्ञात चोर पीछे की दीवार खोदकर अंदर दाखिल हुए और करीब 10 से 12 करोड़ रुपए कीमत के सोने और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। करोड़ों की इस चोरी की जानकारी सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation