Sidhi, Madhya Pradesh
12 Nov 2026, 08:06 PM
सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, RES कार्यालय में 20 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
News Patrika
@newspatrika
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रीवा लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, पंचायत सचिव रामसुजान तिवारी ने पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान कराने के एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए उसे रंगेहाथों दबोचा है। ट्रैपिंग की कार्रवाई मझौली स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के उपखंड कार्यालय में की गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)