मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
20 Oct 2026, 08:03 PM

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस

ABP News
@abpnews

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक बार फिर बड़े ऑफिस सौदे की चर्चा है. असल में, जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने यहां करीब 50 हजार वर्ग फुट ऑफिस स्पेस पांच साल के लिए लीज पर लिया है. इस पूरे सौदे की कीमत करीब 189 करोड़ रुपए है.

खास बात ये है कि बैंक को हर महीने करीब 3.46 करोड़ रुपए किराया देना होगा. ये सौदा मुंबई के प्रीमियम कमर्शियल प्रॉपर्टी बाजार में बड़ी कंपनियों की दिलचस्पी को भी दिखाता है.

कितना बड़ा ऑफिस लिया लीज पर?
प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, SMBC ने मुंबई के BKC स्थित सुमितोमो C65 कमर्शियल बिल्डिंग की नौवीं मंजिल का पूरा ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है. यह जगह करीब 49,820 वर्ग फुट की है. इस बिल्डिंग का मालिकाना हक गोइसु रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो जापान की सुमितोमो रियल्टी एंड डेवलपमेंट की भारतीय इकाई है. यह लीज एग्रीमेंट 6 अक्टूबर 2026 को हुआ था.

हर महीने कितना किराया देगा बैंक?
इस ऑफिस के लिए किराये की दर 694 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रति महीने तय की गई है. इसके हिसाब से बैंक का शुरुआती मासिक किराया करीब 3.46 करोड़ रुपए होगा. यानी शुरुआती दर के हिसाब से एक साल का किराया लगभग 41.5 करोड़ रुपए बैठता है.

वैसे पूरे पांच साल के एग्रीमेंट की कुल किराया प्रतिबद्धता करीब 189 करोड़ रुपए बताई गई है. दोनों आंकड़ों में फर्क इसलिए है क्योंकि समझौते में किराया शुरू होने की तारीख और आगे किराया बढ़ने की शर्तें भी शामिल हैं.

क्या है स्पेशल मिला ऑफर?
इस डील की एक खास बात यह भी है कि बैंक को शुरुआती नौ महीने का रेंट-फ्री पीरियड मिलेगा. यानी इस अवधि में किराया नहीं देना होगा. समझौते के मुताबिक, किराये का भुगतान जून 2027 से शुरू होना है. इसके अलावा, हर तीन साल में किराये में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रावधान भी रखा गया है. ऐसे में आने वाले समय में बैंक का किराया बढ़ सकता है.

इससे पहले कब हुआ था बड़ा सौदा?
मुंबई का BKC देश के बड़े कारोबारी और वित्तीय केंद्रों में गिना जाता है. यहां कई बैंक, मल्टीनेशनल कंपनियां और वित्तीय संस्थानों के दफ्तर हैं. यही वजह है कि इस इलाके में प्रीमियम ऑफिस स्पेस की मांग बनी रहती है.

SMBC की यह डील भी ऐसे समय में हुई है, जब गोइसु रियल्टी के प्रोजेक्ट में पहले भी बड़े कॉरपोरेट ऑफिस सौदे हो चुके हैं. साल 2025 में जेपी मॉर्गन ने भी BKC में गोइसु रियल्टी के एक कमर्शियल प्रोजेक्ट में करीब 1.16 लाख वर्ग फुट जगह लीज पर ली थी. उस सौदे का मंथली किराया करीब 6.91 करोड़ रुपए था.

क्या मुंबई में नई ब्रांच खुलेगी?
SMBC भारत में पहले से काम कर रहा है और उसकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में उसकी ब्रांच मार्च 2017 में स्थापित हुई थी. इसलिए 189 करोड़ रुपए का यह सौदा अपने आप में नई ब्रांच खुलने की पुष्टि नहीं करता. फिलहाल खबर का मुख्य आधार BKC में बड़े ऑफिस स्पेस को पांच साल के लिए लीज पर लेना है.

आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation