नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
20 Oct 2026, 08:03 PM

नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद

ABP News
@abpnews

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है. कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घर के रोजमर्रा के सामान तक, लोग Amazon जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदारी करना पसंद करते हैं. लेकिन अब अमेरिका में अमेजन की डिलीवरी सेवाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगर न्यूयॉर्क में प्रस्तावित नया श्रम कानून लागू हुआ, तो वह 5,000 से ज्यादा डिलीवरी ड्राइवरों की नौकरियों में कटौती कर सकती है.

इसके साथ ही शहर में मौजूद 15 डिलीवरी केंद्रों को बंद करने की भी बात कही गई है. वहीं इस फैसले का असर सिर्फ डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि गोदामों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट आ सकता है.

क्या है न्यूयॉर्क का नया लेबर कानून?

दरअसल, न्यूयॉर्क में प्रस्तावित डिलीवरी प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अमेजन को उन हजारों डिलीवरी ड्राइवरों को सीधे नौकरी पर रखना पड़ सकता है, जो अभी थर्ड पार्टी कंपनियों के जरिए कामकरते हैं. इस कानून का खास मकसद डिलीवरी कर्मचारियों के काम करने की परिस्थितियों और उनके अधिकारों को बेहतर बनाना है.

क्यों बंद कर सकते हैं Amazon के डिलीवरी सेंटर?

Amazon का कहना है कि नए कानून से उसके डिलीवरी सिस्टम में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं. कंपनी इस बदलाव के जवाब में शहर में अपने 15 लास्ट-माइल डिलीवरी केंद्र बंद कर सकती है. कंपनी के मुताबिक, अगर उसे अपने कामकाज का तरीका बदलना पड़ा, तो वह न्यूयॉर्क में कुछ केंद्र बंद करके अपना कारोबार दूसरे इलाकों में ले जा सकती है. अगर ये केंद्र बंद होते हैं, तो इससे डिलीवरी ड्राइवरों के अलावा करीब 2,000 गोदाम कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा पैदा हो सकता है.

ग्राहकों की जेब पर भी पड़ सकता है असर

अगर अमेजन न्यूयॉर्क में अपने डिलीवरी केंद्र बंद करता है, तो इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है. कंपनी का कहना है कि अब शहर में मौजूद केंद्रों के बंद होने से सामान पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है और ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation