Rajasthan
06 Oct 2026, 09:00 PM
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
ABP News
@abpnews

पिंक सिटी जयपुर में विकास प्राधिकरण ने न्यू सांगानेर रोड से सोडाला तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई आज से शुरू कर दी है. कल (सोमवार, 5 अक्टूबर) पहले दिन करीब 100 अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई है. हालांकि कुछ पर बुलडोजर चला है और बाकी पर लोगों ने खुद ही हथौड़े चलवाकर अतिक्रमण हटाने में प्राधिकरण की मदद की है.

राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज भारी पुलिस बल और एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजरों के साथ कार्रवाई शुरू हुई. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर दोनों तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया. वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया.

यह भी पढ़ें: जयपुर: पुलिस का पहरा, छात्रों की कमी, कोचिंग में थप्पड़ कांड के बाद अब कैसे हैं हालात?

दुकानदारों ने खुद तोड़ीं अपनी दुकानें

पहले चरण में सड़क सीमा में आ रहे करीब 100 अतिक्रमण हटाए गए. JDA की टीम ने दुकानों के आगे बने पक्के थड़े, बरामदे, अवैध शेड और दुकानों के फ्रंट हिस्से को बुलडोजर से तोड़ दिया. कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार खुद ही अपनी दुकानें और मकान तोड़ते नजर आए. लोगों का कहना था कि बुलडोजर से पूरा सामान और निर्माण बर्बाद होने से बेहतर है कि वे खुद ही जरूरी सामान निकालकर हिस्सा हटा लें.

दीपावली के त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के सीजन को देखते हुए लाखों-करोड़ों रुपए का नया माल और स्टॉक दुकानों में भरकर रखा था. अब दुकानें टूटने और कारोबार बंद होने से उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

'प्रशासन को सुननी चाहिए थी बात'

व्यापारियों ने JDA की मार्किंग और नापजोख पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और कई जगह नापजोख को लेकर स्थिति साफ नहीं थी. लोगों का कहना है कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले उनकी बात सुननी चाहिए थी.

जयपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 260 दुकानों को नोटिस देकर डिमार्केशन किया था. अब तीन दिन तक अभियान चलेगा और कुल 260 अतिक्रमण हटाए जाने हैं. विकास प्राधिकरण की यह कार्रवाई मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहेगी. हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में अब हाईटेक होगी बीट पुलिसिंग, AI की मदद से मजबूत होगा सिस्टम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)