Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान
01 Oct 2026, 05:32 PM

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

ABP News
@abpnews

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में गुरुवार (01 अक्टूबर) को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. पाकिस्तान पहले से ही फाइनल में पहुंच चुका था. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 03 अक्टूबर (शनिवार) को गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

बात करें श्रीलंका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल की, तो यहां टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. चेज करते हुए श्रीलंका 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई.

The Men in Blue breeze past the Lions to set up another India-Pakistan clash on October 3 ~ this time, with 🥇 on the line! #AsianGames2026 #INDvSL #ACC pic.twitter.com/LmI3uV1UPN

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) October 1, 2026

भारत के लिए बैटिंग में चमके ईशान किशन

ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 160 का आंकड़ा पार कर सकी. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए. बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. अभिषेक शर्मा ने 07 रन, संजू सैमसन ने 07 रन, तिलक वर्मा ने 02 रन, अक्षर पटेल ने 08 रन, शिवम दुबे ने 03 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए. बाकी वाशिंगटन सुदंर 07 रन पर नाबाद रहे.

अगर ईशान के बल्ले से 80 रनों की पारी नहीं निकलती, तो भारत के लिए 100 रन का टोटल भी बोर्ड पर लगाना मुश्किल हो सकता था. उन्होंने सूझबूझ भरी बैटिंग करके टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया. गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर बड़ा टोटल देखकर श्रीलंका टीम पूरी तरह से दबाव में दिखी.

चेज में श्रीलंका का बुरा हाल

चेज के लिए मैदान पर उतरी श्रीलंका की तरफ से बहुत ही खराब बैटिंग देखने को मिली. टीम ने बगैर कोई रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए थे. 02 रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिर गया था. इसके बाद 18 रन पर टीम को चौथा और पांचवां झटका लगा. सिर्फ 18 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद टीम ने 31 रन पर छठा और 33 रन पर सातवां विकेट गंवाया. बाकी आठवां, नौवां और दवसां विकेट 45 रन के स्कोर पर ही गिर गया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर के खाते में 1 विकेट आया.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation